फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   medical college shoulld be named on kalyan singh

बाबू कल्याण सिंह के नाम पर मेडिकल कालेज के नाम का प्रस्ताव

Sun, 05 Sep 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
medical college shoulld be named  on kalyan singh
कार्यक्रम में उपस्थित लोग - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। जिले में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कालेज का नाम बाबू कल्याण सिंह रखे जाने के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री को प्रस्ताव देंगे। यह बात दिबियापुर में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देते समय कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कही।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि केंद्रीय भंडारण बोर्ड की निदेशक अनुपमा सिंह ने बाबूजी को याद किया। उन्होंने कहा कल्याण सिंह किसी वर्ग विशेष के नहीं बल्कि देश के नेता थे। उन्होंने भारतीय राजनीति में मानक स्थापित किए हैं। नगर पंचायत दिबियापुर के अध्यक्ष अरविंद पोरवाल ने नगर में कल्याण सिंह की मूर्ति स्थापना का प्रस्ताव रखकर एक लाख एक हजार रुपये देने की घोषणा की। पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी रहे भाजपा नेता गोपी चरण वर्मा उन्हें याद कर मंच पर ही भावुक हो उठे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के प्रदेश सह संयोजक श्री गोपाल मोहन शर्मा, विधायक इटावा सरिता भदौरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव, इटावा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, चंदन पोरवाल, कन्नौज जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, भाजपा के जिला प्रभारी प्रमोद अग्रहरि, मंजू सिंह ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता चुन्नू, बिधूना विधायक प्रतिनिधि देवेश शाक्य, राजेंद्र सिंह चौहान, डॉ. रिचा राजपूत, राजू सिंह, डॉ अशोक शर्मा, अनिल गुप्ता, ब्लाक प्रमुख अछल्दा शरद राना, आशाराम राजपूत, डॉ. नरेंद्र त्रिपाठी, मखलू पांडेय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर, नीरज राजपूत आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed