Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Medical college administration will appeal again regarding recognition

Auraiya News: मान्यता को लेकर फिर से अपील करेगा मेडिकल कॉलेज प्रशासन

Thu, 01 Aug 2024 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Medical college administration will appeal again regarding recognition
औरैया। मेडिकल कॉलेज को नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने फैकल्टी की कमी को लेकर एक बार फिर किनारा कर लिया है। इसे देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन को एक बार फिर से अपील करेगा। हालांकि अभी तक पिछले दिनों हुए चिकित्सा शिक्षकों के साक्षात्कार के बाद परिणाम जारी नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की मान्यता को लेकर अब महज 68 चिकित्सा शिक्षकों की तैनाती का मानक शेष बचा है। निर्माण से लेकर अन्य सभी बिंदुओं को मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से पूरा कर लिया गया है। पिछले महीने एनएमसी की टीम ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया था। पहली बार में मान्यता के लिए एनएमसी ने किनारा किया था। वहीं अपील बाद फिर किनारा किया है।
विज्ञापन

मान्यता मिलने के बाद ही इस सत्र से एमबीबीएस छात्र-छात्राओं की पढ़ाई शुरू हो सकेगी। ऐसे में कॉलेज प्रशासन पिछले दिनों हुए साक्षात्कार के क्रम में रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहा है। फिलहाल मेडिकल कॉलेज में 18 चिकित्सा शिक्षकों की तैनाती है। इसे बढ़ाने के लिए रिजल्ट के साथ चिकित्सा शिक्षकों की तैनाती जरूरी है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि एनएमसी ने इस बार मान्यता नहीं दी है। फैकल्टी की कमी को पूरा करते हुए जल्द अपील की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed