फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mayank won gold medal in state level taekwondo competition

Auraiya News: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मयंक ने जीता गोल्ड मेडल

Tue, 03 Sep 2024 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Mayank won gold medal in state level taekwondo competition
औरैया। लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2024-25 में पीबीआरपी के छात्र मंयक ने गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता लखनऊ के चौक स्टेडियम में 31 अगस्त व एक सितंबर को संपन्न हुई थी। इसमें दिबियापुर स्थित पीबीआरपी स्कूल के कक्षा चार के छात्र मयंक चौहान ने 38 किलोग्राम कैटेगरी सब जूनियर में प्रतिभाग किया था। अपने प्रतिद्वंदी लखनऊ के अनुभव को 7-3 से हराकर गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल व जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

सोमवार को स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रशासन ने छात्र को बधाई दी। प्रबंधक दिनेश पांडेय और प्रधानाचार्य डॉ. सौरव कश्यप ने बताया कि मयंक पढ़ाई में होशियार तो है ही खेलों में भी रुचि रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मयंक के पिता कपिल चौहान एक चाय की दुकान चलाते है। वहीं मयंक ने अपनी सफलता का श्रेय कोच इंद्रजीत सिंह को दिया। बताया कि कोच के मार्गदर्शन में ही वह यह प्रतियोगिता जीतने में सफल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed