फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mauni Amavasya today, cleaning done on the banks of Yamuna

Auraiya News: मौनी अमावस्या आज, यमुना तट पर की सफाई

Sat, 17 Jan 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 17 Jan 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Mauni Amavasya today, cleaning done on the banks of Yamuna
औरैया। समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल ने स्वच्छता अभियान के तहत शनिवार को यमुना तट पर सफाई कराई गई। रविवार को मौनी अमावस्या पर यमुना में लोग स्नान-ध्यान करेंगे।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल के नेतृत्व में मौनी अमावस्या पर्व की पूर्व संध्या पर यमुना तट से कूड़ा हटवाया गया। प्राचीन विश्रांत के निकट फैली गंदगी साफ की गई। समिति के सदस्यों ने स्नान स्थल पर प्लास्टिक, पॉलिथीन व अन्य कचरा एकत्रित कर नष्ट किया।
विज्ञापन

समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता ने बताया कि धार्मिक पर्वों पर औरैया शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालु अपनी आस्था के चलते पवित्र यमुना नदी में स्नान करने आते हैं। महर्षि मनु ने इसी तिथि को कठोर मौन तपस्या से धर्म, समाज व मानव जीवन के नियमों का ज्ञान प्राप्त किया था। इसलिए इसे मौनी अमावस्या कहा जाता हैं। इस अभियान में सतीश चंद्र, सुधीर कुमार, हिमांशु दुबे, रज्जन बाल्मिकी, अजय कुमार, राम प्रसाद समेत सेवादार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed