फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Massive traffic jam due to railway crossing failing to open; Seemanchal Express halted at the outer signal.

Auraiya News: रेलवे फाटक न खुलने से भीषण जाम, आउटर पर रुकी सीमांचल एक्सप्रेस

Mon, 03 Aug 2026 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 03 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Massive traffic jam due to railway crossing failing to open; Seemanchal Express halted at the outer signal.
रेलवे क्रासिंग के बीच में फंसे वाहन। स्रोत: राहगीर
अछल्दा। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग स्थित अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग 13 बी पर सोमवार शाम रेलवे फाटक देर से खुलने के कारण जाम लग गया। क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं, इससे लगभग 25 मिनट तक राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान क्रॉसिंग पर गाड़ियां फंसने की वजह से आउटर पर एक्सप्रेस ट्रेन को भी रोकना पड़ा।
विज्ञापन


सोमवार की शाम लगभग 4:10 बजे ट्रेनों के आवागमन को लेकर रेलवे फाटक बंद किया गया था। लगातार ट्रेनों की आवाजाही रहने के कारण गेट करीब 15 मिनट तक बंद रहा। शाम 4:25 बजे जब फाटक खोला गया तो पहले निकलने की होड़ में बड़े वाहनों के आगे दोपहिया वाहनों का काफिला आ गया। इससे जाम की स्थिति बन गई और बड़े वाहन वहीं फंस गए। इसी बीच करीब पांच मिनट बाद अप लाइन पर ट्रेन आने के कारण गेटमैन ने फाटक बंद करने का प्रयास किया, लेकिन बीच क्रॉसिंग में गाड़ियां फंसी होने के कारण गेट बंद नहीं हो सका।
विज्ञापन


इसके चलते कानपुर से इटावा की ओर जा रही सीमांचल एक्सप्रेस को आउटर पर करीब दो मिनट तक रोकना पड़ा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद शाम 4:34 बजे क्रॉसिंग खाली कराकर फाटक बंद करवाया जिसके बाद ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सकीं। इसके बाद शाम 4:40 बजे दोबारा फाटक खुलने पर ही यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed