फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Masses gathered to pay tribute to the soldier

औरैयाः सेना के जवान को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब

Fri, 15 Jul 2022 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Masses gathered to pay tribute to the soldier
जवान अनुभव त्रिपाठी की फाइल फोटो - फोटो : AURAIYA
फफूंद। लेह में तैनात फफूंद थाना क्षेत्र मुढ़ी गांव निवासी जवान अनुभव त्रिपाठी का पार्थिव शरीर गुरुवार को पैतृक गांव पहुंचा तो अफसरों से लेकर जनप्रतिनिधि व आसपास के गांवों के लोग जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ पड़े। जवान को गार्ड आफ आनर दिया गया।
विज्ञापन

फफूंद क्षेत्र के मुढ़ी निवासी स्व. उमाकांत त्रिपाठी के पुत्र अनुभव त्रिपाठी मथुरा आर्मी यूनिट में हवलदार थे। उनकी तैनाती इन दिनों लेह में थी। सात जुलाई को ड्यूटी के दौरान बर्फ पर फिसलकर गिरने से घायल हुए थे और इलाज के दौरान सोमवार को आर्मी अस्पताल में निधन हो गया था। गुरुवार सुबह जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव मुढ़ी पहुंचा तो अंतिम दर्शन करने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, डीएम पीसी श्रीवास्तव, एसपी चारू निगम, एसडीएम सदर मनोज कुमार, सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार, नायब तहसीलदार पवन कुमार ने शहीद जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़ ने जय जवान, जय किसान, अनुभव त्रिपाठी अमर रहे लगाए। अंत्येष्टि स्थल पर सेना के जवानों व पुलिस ने सलामी दी। बेटे आदित्य त्रिपाठी ने शहीद जवान को मुखाग्नि दी। जवान की मौत पर पत्नी आरती, मां शांति देवी, बेटे आदित्य, भाई अतुल, बहन मीनाक्षी की आंखों से आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे थे। अफसरों व जनप्रतिनिधियों ने उन्हें ढांढस बंधाया।

अंतिम दर्शन करने के लिए उमड़ी भीड़। संवाद

अंतिम दर्शन करने के लिए उमड़ी भीड़। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed