फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mass marriage: Now names of four witnesses will be linked with the beneficiary

सामूहिक विवाह : अब लाभार्थी के साथ जुड़ेंगे चार गवाहों के नाम

Sat, 17 Feb 2024 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Mass marriage: Now names of four witnesses will be linked with the beneficiary
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में आवेदन करने वाले लाभार्थियों के साथ अब गांव के चार गवाहों का नाम भी जोड़ें जाएंगे। इससे सत्यापन में अपात्र होने पर गवाह भी कार्रवाई की जद में आएंगे।
बलिया की घटना के बाद समाज कल्याण विभाग नई व्यवस्था के तहत आवेदन ले रहा है। इसके लिए ब्लॉकों को एडवाइजरी जारी की गई है। गरीब बेटियों के हाथ पीले करने के लिए प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शुरू की है। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को बेटियों की शादी की जाती है। इसमें कन्या के खाते में 35 हजार भेजने के साथ दस हजार रुपये का उपहार दिया जाता है। इसके अलावा शादी समारोह पर 10 हजार खर्च होता है।
विज्ञापन

बलिया के मनियर ब्लॉक में सामूहिक विवाह में धांधली से शासन स्तर पर खलबली मच गई है। इस घपले की जांच जिले में भी देखने को मिल रही है। भविष्य में धांधली न हो इसलिए आवेदन लेते समय ही कई व्यवस्थाएं शुरू की गई हैं। लाभार्थी के आवेदन के समय गांव के ही चार गवाहों का नाम भी लिखा जाएगा। उनका मोबाइल नंबर और ग्राम प्रधान का नंबर भी आवेदन संग दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पूर्व की तरह सचिव, ब्लॉक स्तर पर सत्यापन पहले की तरह ही किया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. इंदिरा सिंह ने बताया कि बलिया की घटना की लेकर शासन गंभीर है। भविष्य में होने वाले सामूहिक विवाह में आनलाइन आवेदनों का भौतिक सत्यापन पहले की तरह ही किया जाएगा। इस लाभार्थी के आवेदन संग चार गवाहों के नाम भी अंकित होंगे। जिससे अगर सत्यापन में आवेदक अपात्र मिलता तो गवाहों से भी पूछताछ होगी।

---------------
19 फरवरी को होगा सामूहिक विवाह समारोह
औरैया। समाज कल्याण विभाग को शासन से सामूहिक विवाह योजना के तहत इस वर्ष 1019 जोड़ों का की शादी का लक्ष्य मिला है। इसमें अभी तक 501 जोड़ों की ही शादी हो सकी है। समाज कल्याण अधिकारी डॉ. इंदिरा सिंह ने बताया कि 19 फरवरी को ककोर स्थित तिरंगा मैदान पर सामूहिक विवाह योजना के तहत समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी नगर निकायों के साथ-साथ ब्लॉकों से आवेदन मांगे गए हैं। कार्यक्रम की सफलता को लेकर तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed