{"_id":"678557ddcec7dd2e4b06c9cd","slug":"masked-men-snatched-purse-from-scooty-riding-couple-auraiya-news-c-211-1-aur1002-121172-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: स्कूटी सवार दंपती से नकाबपोशों ने छीना पर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: स्कूटी सवार दंपती से नकाबपोशों ने छीना पर्स
Mon, 13 Jan 2025 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए मुंह ढके बाइक सवार।
- फोटो : सीसीटीवी में कैद हुए मुंह ढके बाइक सवार।
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर दिबियापुर रोड पर एआरटीओ कार्यालय से पति के साथ स्कूटी से लौट रही महिला से नकाबपोश बाइक सवार पर्स छीन ले गए।
घटना में स्कूटी गिर जाने से दंपती घायल हो गए। पीड़ित ने किसी तरह से पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई है।
शहर के मोहल्ला आर्य नगर निवासी पीड़ित अनुराग मिश्र ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि वह अपनी पत्नी रिचा के साथ ककोर मुख्यालय स्थित एआरटीओ कार्यालय लाइसेंस बनवाने के लिए गए थे। जहां से वह दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे स्कूटी से लौट रहे थे।
विज्ञापन
जैसे ही उनकी स्कूटी दिबियापुर रोड पर दर्शन महाविद्यालय के सामने पहुंची थी। तभी पीछे से मुंह ढक कर आ रहे दो बाइक सवारों ने उनकी पत्नी के हाथ से बैग छीन लिया।
इस छीनाझपटी में वह दोनों लोग स्कूटी समेत सड़क पर गिर गए। उनकी पत्नी के सिर व पैर में चोट आ गई। बाइक सवार बदमाश मौके से भाग गए। पीड़ित अनुराग ने बताया कि बैग में 3500 रुपये व मोबाइल फोन था।
घटना के दौरान उधर से गुजर रहे राहगीरों की मदद से उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है। पुलिस को फुटेज में बाइक सवार दो युवक मुंह ढक कर जाते हुए दिखाई दिए हैं।
कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। फुटेज खंगाली गई है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।