{"_id":"5e750d318ebc3e6f945b540a","slug":"married-women-beaten-up-for-car-in-auraiya-auraiya-news-knp551549056","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
विज्ञापन
औरैया। दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने के मामले में महिला थाने में पति समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नसीराबाद निवासी एक विवाहिता ने ससुरालीजनों पर दहेज में कार की मांग पूरी न कर पाने के चलते मारपीट कर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाते हुए महिला थाना पुलिस को तहरीर दी है। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालीजनों केे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नसीराबाद निवासी मधु भारती पुत्री जितेंद्र सिंह ने महिला थाने में दी तहरीर में कहा है कि उसकी शादी 14 फरवरी वर्ष 2019 को दिबियापुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी मुकेश कुमार पुत्र महावीर प्रसाद के साथ हुई थी।
विज्ञापन
शादी के बाद पहली विदाई में ही पति ने धमकाते हुए कहा था कि मायके से कार लेकर ही लौटना। छह अप्रैल को वह विदा होकर ससुराल गई तो कार की मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया। उसे कई-कई दिन तक भूखा रखा जाता था।
15 मई को ससुराल वालों ने उसे जान से मारने की कोशिश की। पति ने जान से मारने की धमकी दी। इस पर उसने पिता को फोन पर जानकारी दी। पिता ने ससुराल आकर सबको समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसके बाद उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।
तब से वह अपने पिता के साथ मायके में रह रही है। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाने में पति मुकेश कुमार, ससुर महावीर प्रसाद, सास शांति देवी, जेठ सोनू व ममेरी ननद प्रियंका पुत्री जिलेदार निवासी लहरापुर सहायल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।