फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Married woman was thrown out of the house by beating, report filed

Auraiya News: मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला, रिपोर्ट

Sat, 04 Mar 2023 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 04 Mar 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Married woman was thrown out of the house by beating, report filed
पीट कर विवाहिता को घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

- पति, सास-ससुर पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
अजीतमल। शादी के नौ महीने बाद विवाहिता को पीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मायके पक्ष के लोगों संग कोतवाली पहुंच कर ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लराकर तहरीर दी। पुलिस ने मामले में पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
इटावा के चकरनगर थाना क्षेत्र के खिरिटी गोहानी निवासी रामसेवक की बेटी प्रियंका ने अजीतमल पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि पिता ने 12 मई 2022 को उसकी शादी बेरी धनकर गांव निवासी अवनीश कुमार के साथ की थी।
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के बाद से ही सास मीना देवी, ससुर प्रदीप के कहने पर उससे दो लाख रुपये व एक सोने की चेन मायके से लाने के लिए दबाव बनाने लगी। पिता के मांग पूरी न कर पाने की बात कहने पर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया है कि कई बार उसे पीटा और गुरुवार को पति, सास और ससुर ने उसे पीटा और उसके जेवर छीन कर घर से बाहर निकाल दिया। कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed