फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Married woman found hanging under suspicious circumstances, in-laws absconding

Auraiya News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली विवाहिता, ससुरालीजन फरार

Thu, 18 Jul 2024 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Married woman found hanging under suspicious circumstances, in-laws absconding
अछल्दा। संदिग्ध हालात में महिला ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी दामाद ने महिला के मायके वालों को दी। वहीं घटना के बाद से ससुरालीजन मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे सीओ व थाना प्रभारी ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर सैंपल जुटाए। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के पुराना अछल्दा निवासी सुमन देवी (21) पत्नी संगीत कुमार का शव घर के अंदर कमरे में पंखे के कुंडे से दुपट्टे की मदद से लटका मिला। पत्नी के आत्महत्या की जानकारी की खबर मृतका के पति संगीत कुमार ने अपने ससुर रामौतार को फोन से दी। जिस पर मायके पक्ष के लोग पुराना अछल्दा स्थित अपनी बेटी के घर पहुंचे।
विज्ञापन

जहां मृतक के पिता रामौतार ने बताया कि सुबह करीब सात बजे हम लोगों ने अपनी बेटी से फोन पर बात की थी। दोपहर करीब दो बजे हमने जब बेटी से बात करने के लिए फोन किया तो देवर ने फोन उठाया और बताया कि वह बाजार में है। घर जाकर बात करवा देगा। उसके बाद शाम चार बजे दामाद ने फोन करके बताया कि तुम्हारी बेटी ने आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता ने यह भी बताया कि अभी गांव पुर्वा सती में शादी थी, तब वह अपने मायके गई हुई थी। वहां से वह एक दिन बाद ही वापस आ गई थी।
विज्ञापन

मृतक के देवर की पत्नी करिश्मा ने बताया कि जब वह अपने मायके से घर पहुंचे। तो घर का दरवाजा बंद था। तब पड़ोस के घर की दीवार के सहारे से चढ़कर मकान में घुसे तो देखा कि बड़े भाई की पत्नी का शव फंदे पर लटका हुआ है। सूचना पर सीओ अशोक कुमार व थाना प्रभारी विनेश कुमार मौके पर पहुंच गए। साथ ही फोरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल जुटाए। इस बीच पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला की तीन वर्ष पहले 2021 में शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां मीरा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना के बाद से मृतका के पति सहित अन्य भाई घटना के बाद से फरार हैं। सीओ बिधूना अशोक कुमार ने बताया कि मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। वहीं अभी परिजनों की ओर से तहरीर भी नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed