फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   marriead women murder

विवाहिता की मारपीट कर की हत्या, शव जलाया

Tue, 30 Mar 2021 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
marriead women murder
बेला (औरैया)। थाना क्षेत्र के ग्राम नूरपुर (कैथावा) में सोमवार को ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बहू को पीट- पीटकर मार डाला। इसके बाद शव को बिस्तर समेत जला दिया। पुलिस ने जला हुआ बिस्तर घर से कुछ दूर खेत से बरामद किया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए हैं। मामले में आठ नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में पति सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

इटावा के बकेवर थाना के अहेरीपुर निवासी राजू बाथम ने बताया कि उन्होंने बेटी शिवानी (20) की शादी 14 जून 2019 को बेला थाना क्षेत्र के नूरपुर (कैथावा) निवासी मनोज के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति मनोज, ससुर राघवेंद्र, चचिया ससुर नरेंद्र और घनश्याम, ननद ज्योती, दुर्गा व सास दहेज में बाइक व दो लाख रुपये की मांग कर बेटी को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी पुत्री ने कई बार दी थी। सोमवार को गांव के लोगों से सूचना मिली कि उसकी बेटी की जलकर मौत हो गई। इस पर वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे तो बेटी का शव जला पड़ा था। पीड़ित ने मारपीट कर बेटी की हत्या करने व शव जलाने का आरोप लगा तहरीर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह ने बताया कि राजू की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पति, देवर व ससुर हिरासत में हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

मृतका के पिता राजू ने बताया कि सोमवार सुबह बेटी ने फोन कर उनका हाल चाल जाना था। इस बीच दबी जुबान से प्रताड़ित किए जाने और जान से मारने की धमकी मिलने की बात कही थी। इस पर उसने सब कुछ ठीक हो जाने का भरोसा दिलाया था। दोपहर 11:30 बजे गांव के लोगों ने बेटी की मौत की खबर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि ससुरालियों ने सोमवार सुबह पुत्री शिवानी की पिटाई की, इसमें उसकी मौत हो गई। बाद में घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए बिस्तर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस को जला बिस्तर घर से 100 मीटर दूर सरसों के खेत में पड़ा मिला है। बिस्तर खेत तक कैसे पहुंचा, इसको लेकर पुलिस पति, ससुर व देवर से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed