फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   market

व्यापारियों ने घेरा थाना, तब खुला बाजार

Sat, 05 Sep 2020 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
market
अछल्दा (औरैया)। प्रशासन की मनमानी के चलते व्यापारी परेशान हैं। गुरुवार को पुलिस ने दुकानें खोलने की अनुमति दी, शुक्रवार को दोपहर पुलिस ने बंद करा दीं। इससे आक्रोशित व्यापारियों ने थाने का घेराव का कर दिया। पुलिस का कहना है कि एसडीएम के आदेश पर दुकानें बंद कराई गई। हालांकि बाद में एडीएम की ओर से दुकानें खोलने की अनुमति मिलने के बाद व्यापारी शांत हुए।
विज्ञापन

कस्बे में बढ़ते संक्रमण को लेकर अछल्दा पुलिस ने कस्बे का पूरा बाजार मंगलवार को बंद कर दिया था। व्यापारियों ने गुरुवार को सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह व एसडीएम बिधूना राशिद अली से दुकानें खोलने के संबंध में बात की।
विज्ञापन

दोनों अधिकारियों ने बाजार खुलवाने की जिम्मेदारी अछल्दा थानाध्यक्ष को सौंप दी। गुरुवार को थानाध्यक्ष ने बाजार खोलने के संबंध में चर्चा करने को लेकर सभी व्यापारियों को थाने बुलाया। नियमों का पालन करते हुए बाजार खोलने सहमति पर बन गई। इसके बाद शुक्रवार को 12 बजे के करीब फिर से पुलिस प्रशासन ने उच्चधिकारियों का हवाला देते हुए अछल्दा बाजार बंद बंद करा दिया। इससे व्यापारी आक्रोशित हो उठे और थाने का घेराव कर दिया। मौके पर मौजूद एसआई भागीरथ व दिनेश शर्मा ने बताया एसडीएम बिधूना राशिद अली ने बाजार बंद कराने को कहा। एडीएम रेखा एस चौहान से जब इस संबंध में बात की गई उन्होंने फिर से बाजार खोलने की अनुमति दी। इसके बाद व्यापारी शांत हुए और दुकानें खोल दी। व्यापारियों ने बताया कस्बे में एक दो दिन छोड़ कर मरीज निकलते रहे तो ऐसे तो बाजार हमेशा के लिए बंद हो जाएगा। इससे लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश सोनी ने कहा कि संक्रमण को लेकर व्यापारियों को लगातार परेशान किया जा रहा है। दुकानें बंद कराने से व्यापार चौपट हो रहा है।
अरविंद शाक्य ने कहा कि प्रशासन की मनमानी के चलते व्यापारी परेशान हैं। जिला प्रशासन मनमर्जी बाजार खुला और बंद करा देता है।
कल्लू शर्मा का कहना है कि कस्बे में आए दिन मरीज निकलेंगे तो फिर बाजार तो हमेशा के लिए बंद हो जाएगा। फिर व्यापारी रोजी-रोटी कैसे चलाएगा।
कंचन पोरवाल ने कहा कि पुलिस प्रशासन अपनी मर्जी से आए दिन बाजार बंद करवा देता है। इससे व्यापारियों का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed