फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Marathon race will be on National Voters Day

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर होगी मैराथन दौड़

Sun, 18 Jan 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 18 Jan 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Marathon race will be on National Voters Day

कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को डीएम की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाए जाने पर गहन मंथन हुआ। डीएम ने उक्त दिवस में मैराथन दौड़ जागरूकता रैली के अलावा स्कूल, कालेजों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

 
डीएम माला श्रीवास्तव ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर हम लोग 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रुप में मनाते हैं। इसका उद्देश्य जनमानस में मतदान के प्रति जागरूकता लाना है।
विज्ञापन


तैयारियों की समीक्षा करते हुए डीएम ने मैराथन रैली की जिम्मेदारी जिला युवा कल्याण अधिकारी विकास यादव एवं डिप्टी आरएमओ सचिन कुमार को सौंपी।
वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित को स्कूल, कालेजों में वाद-विवाद, निबंध लेखन, गीत प्रतियोगिता, स्किटस प्रतियोगिता, स्लोगन राइटिंग आदि प्रतियोगिताएं आयोजित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जिले के सभी ग्राम प्रधानों, सदस्यों/ब्लाक प्रमुखों/क्षेत्र पंचायत सदस्यों/जिला पंचायत अध्यक्ष/जिला पंचायत सदस्यों/डीपीआरओ को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर उक्त कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए। बैठक में सभी एसडीएम, नेहरु युवा केंद्र के जिला समन्वयक, महिला सामाख्या के अधिकारी शामिल रहे।

गणतंत्र दिवस तैयारियों पर भी हुई चर्चा- औरैया। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास से मनाने के लिए डीएम ने अधीनस्थों संग बैठक की।

बैठक में डीएम ने उक्त पर्व पर सभी सरकारी भवनों को रोशन किए जाने के साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर, विकास भवन, बीएसए कार्यालय व तिरंगा स्टेडियम पर वृहद वृक्षारोपण कार्य किए जाने के निर्देश दिए।


उन्होंने इस मौके पर डीआईओएस व बीएसए को प्रभात फेरी निकलवाए जाने के निर्देश दिए। बताया कि उक्त दिवस पर सभी शासकीय/अर्द्धशासकीय भवनों पर सुबह 8.30 पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने स्कूल, कालेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए।                 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed