फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Many issues had heated up the election atmosphere

Auraiya News: कई मुद्दों ने गर्माया था चुनावी माहौल

Wed, 05 Jun 2024 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Many issues had heated up the election atmosphere
औरैया। संविधान खतरे में है। भाजपा संविधान को खत्म कर देगी। इसी तरह पेपर लीक व बेरोजगारी से लेकर किसानों की समस्याओं को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने चुनाव प्रचार के दौरान खूब उछाला था। कहीं न कहीं मतगणना के बाद सामने आए परिणाम को लोग इन मुद्दों को सपा द्वारा भुना लेने से जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन

युवाओं को साधने के लिए सपा की ओर से पेपर लीक का मुद्दा बार-बार उठाया गया। बेरोजगारी पर भी कहा गया। यह केवल और केवल राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबोधनों में प्रमुखता से कहा गया। इसके साथ ही किसानों की समस्याएं उठाई गई। खाद की महंगाई से लेकर किसानों की आय दोगुनी न होने की बात कही गई। इसके साथ ही सपा की ओर से भाजपा पर आरक्षण खत्म करने के भी आरोप लगाए गए। मंशा खतरे को भुनाते हुए जनता में सपा का वोट बैंक बढ़ाने की थी। सेना में अग्निवीर व्यवस्था को खत्म करने व किसानों का ऋण माफ करने जैसे वादे किए। महिलाओं को आर्थिक मदद से लेकर खाद्यान्न वितरण बढ़ाने का भी वादा किया। राजनीति के जानकारों की माने तो भाजपा की ओर से इन मुद्दों को लेकर किनारा किया। राम मंदिर, हिंदुत्व, गो हत्या, अपराध पर अंकुश जैसे मुद्दे भाजपा ने चलाए। इन सब मुद्दों पर कहीं न कहीं सपा के मुद्दे भारी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed