{"_id":"6626ba10d585ee1bf8086b37","slug":"manoj-died-due-to-head-injury-auraiya-news-c-211-1-aur1002-111306-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सिर में चोट आने से हुई थी मनोज की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सिर में चोट आने से हुई थी मनोज की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अयाना। संदिग्ध हलात में सड़क किनारे पड़े मिले राज मिस्त्री के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट की पुष्टि हुई है। मामले में पत्नी ने रुपयों के लेनदेन को लेकर एक नामजद समेत तीन लोगों पर हत्या कर शव फेंकने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
रविवार देर शाम को पोस्टमार्टम के बाद राज मिस्त्री मनोज दोहरे निवासी अयाना का शव गांव पहुंचने पर चीख-पुकार मच गई। पत्नी प्रीति, पिता करन सिंह, मां राजेश्वरी का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में तनाव का माहौल देखते हुए घटना स्थल पर पुलिस तैनात रही। सोमवार दोपहर को पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने गांव में ही शव का अंतिम संस्कार किया।
बता दें कि रविवार सुबह भासौन मार्ग पर गेहूं की फसल की कटाई करने गईं महिलाओं ने बाइक समेत उसके शव को सड़क किनारे खड्ड में पड़ा देखा था। पत्नी प्रीति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सिताब का अड्डा निवासी शिवपूजन के साथ पति का लेनदेन था। शनिवार शाम सात बजे शिवपूजन व उसके दो साथी पति को घर से ले गए थे।
विज्ञापन
देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसके घर जानकारी की तो उसने पति के वहां न होने की जानकारी दी। सुबह पति का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। आरोप लगाया कि शिवपूजन व उसके साथियों ने पति की हत्या कर हादसे का रूप देने का प्रयास किया है। थाना प्रभारी जयप्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।