फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mandi Samiti's transformer is out of order for seven months

Auraiya News: मंडी समिति का ट्रांसफार्मर सात माह से खराब

Mon, 23 Feb 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 23 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Mandi Samiti's transformer is out of order for seven months
दिबियापुर। स्थानीय उप मंडी समिति में सात महीने से खराब ट्रांसफार्मर ठीक कराने की गुहार के बावजूद विद्युत अधिकारियों द्वारा अनसुनी की गई।
विज्ञापन

इससे परेशान आढ़ती मुख्य लाइन से विद्युत लाइन जोड़कर अपना काम चला रहे हैं। आढ़तियों का कहना कि विभाग को बिल मंडी समिति और आढ़ती दे रहे हैं। इससे विभाग को फायदा हो रहा और उन लोगों का नुकसान हो रहा है।
आढ़तियों ने बताया कि दो साल पहले आढ़तियों ने 10 किलोवाट का ट्रांसफार्मर मंडी समिति में लगवाया था। इसमें छह आढ़तियों के कनेक्शन थे, लेकिन सात महीने से यह ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। इस समस्या को लाइनमैन व जेई को कई बार बताया, लेकिन विभाग ने सुनवाई नहीं की। एसडीओ संतोष कुमार ने बताया कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन

व्यापारी 1912 नंबर डायल कर अपनी समस्या नोट करवा दें तो दूसरा ट्रांसफार्मर लगवा दिया जाएगा। वहीं, जेई अरुण वर्मा ने बताया कि 10 किलोवाट के ट्रांसफार्मर में खराबी है। दो दिन में दूसरा ट्रांसफार्मर रखवाकर समस्या का निस्तारण हो जाएगा।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


झुके ट्रांसफार्मर को सही कराने की मांग
अछल्दा। थाने के पास पेड़ गिरने से झुके ट्रांसफार्मर से हादसे की आशंका है। इस पर मोहल्ले वालों ने विभाग से ट्रांसफार्मर सीधा कराने की मांग की है। कस्बे वालों ने बताया कि सराय बाजार में बीएसएनएल एक्सचेंज के लिए थाने के पास 63 केवीए का ट्रांसफार्मर बिजली के पोल पर लगाया गया था। पिछले दिनों पेड़ गिरने से ट्रांसफार्मर झुक गया है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed