फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   mandi online service eefected due to server

मंडी ऑनलाइन, नेटवर्क व्यवस्था से होती दिक्कत

Sat, 06 Feb 2021 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
mandi online service eefected due to server
अछल्दा (औरैया)। प्रदेश की सभी कृषि मंडियों को ऑनलाइन कर दिया गया है। इसके तहत अछल्दा मंडी भी ऑनलाइन हो गई है। लेकिन नेटवर्क की खराब व्यवस्था के कारण किसानों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंडी समिति में प्रवेश पर्ची से लेकर माल निकालने के लिए गेट पास तक सब ऑनलाइन है। किसान अब देश की किसी भी मंडी में उपज को ऑनलाइन बेच सकता है। लेकिन मंडी समिति अछल्दा में तीन आढ़तियों के पास ही ऑनलाइन सेवा चल रही है। जल्द ही इस प्रक्रिया में तेजी आते ही सभी आढ़तियों के पास ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। मंडी के ऑनलाइन सिस्टम होने से किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आढ़तियों को नेटवर्क की समस्या से जूझना पड़ रहा है। किसान अपना गल्ला लेकर मंडी पहुंचता है लेकिन नेटवर्क की समस्या के चलते उसे देर तक इंतजार करना पड़ता है। वहीं, आढ़तियों को भी काम करने में मुश्किलें आ रही हैं।
विज्ञापन

यूं बताई समस्या
मंडी सचिव सुरेश चंद्र ने बताया कि सभी व्यापारियों के कार्य ऑनलाइन किए जा रहे हैं। नेटवर्क की समस्या होने से व्यापारियों के कार्य में देरी हो रही है। वहीं, किसान भी देरी से परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़ती मनोज दीक्षित ने बताया कि मंडी में किसानों के गल्ला खरीद का कार्य ऑनलाइन कर दिया गया है। किसानों के सभी रिकार्ड ऑनलाइन रहेंगे, इससे किसानों को भी सहूलियत होगी। लेकिन नेटवर्क रुला रहा है।

मनोज यादव आढ़ती ने बताया कि मंडी में गल्ला खरीद का कार्य ऑनलाइन कर दिया गया है, लेकिन नेटवर्क की खराब व्यवस्था के चलते किसानों को परेशानी हो रही है। उन्हें अपना गल्ला बेचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed