फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mandi administration honors three farmers selling online crops

ऑनलाइन फसल बेचने वाले तीन किसानों का मंडी प्रशासन ने किया सम्मानित

Sat, 14 Apr 2018 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sat, 14 Apr 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
Mandi administration honors three farmers selling online crops
किसान को प्रमाण पत्र व शाल पहनाकर सम्मानित करते अधिकारीगण। - फोटो : amarujala

विज्ञापन

औरैया। कृषि उत्पादन मंडी समिति में शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मंडी विभाग के अधिकारियों ने तीन किसानों और दो व्यापारियों को सम्मानित किया। साथ ही सरकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। यही नहीं प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम मिले इसके लिए शुरू की गई ई-नाम योजना की विस्तार से जानकारी दी।

   शनिवार को दोपहर कृषि उत्पादन मंडी समिति में मंडी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह एवं जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर डिप्टी डायरेक्टर राजीव श्रीवास्तव, डिप्टी डायरेक्टर कंट्रक्शन अतर सिंह, चीफ इंजीनियर एसएन मिश्रा, मंडी सचिव अमित राठौर व डॉ. रमाकांत पांडेय ने मिलकर इंटरनेट के माध्यम से सबसे अधिक बाजार करने वाले किसानों राजेश यादव निवासी एको, प्रेमबाबू त्रिपाठी निवासी जौरा, रामू मिश्रा निवासी बूढ़ादाना के किसानों को शाल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


वहीं नेट के माध्यम से सबसे अधिक व्यापार करने वाले व्यापारी रामआसरे शुक्ला, अनिल कुमार व्यापारी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान डिप्टी डायरेक्टर राजीव श्रीवास्तव ने किसानों से अपील की कि व प्रदेश सरकारी ई-नाम साइड का उपयोग करें और अपनी फसल को बेंचकर अधिक मुनाफा कमाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों का अनाज किसानों से ही देश में बिकवाना चाहती है इसके लिए ईनेट प्रक्रिया अपनी जा रही है। इसी के चलते ही ई-नाम साइड का शुभारंभ किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मंडी सचिव ने मंडी में किसानों व व्यापारियों के लिए संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए योजना का लाभ लिए जाने की अपील की। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजेश यादव मंडी सचिव, अनूप, अन्नू, सत्यवीर, विजय कुमार, आलोक कुमार, रामनरायन आदि विभागीय कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed