{"_id":"61817b6879c588183b212899","slug":"mandey-auraiya-rasoiye-auraiya-news-knp6619665148","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली से पहले रसोईयों को मिली मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली से पहले रसोईयों को मिली मानदेय
विज्ञापन
औरैया। शासन ने परिषदीय विद्यालय में तैनात रसोईयों को दिवाली से पहले उनके बकाए मानदेय का भुगतान कर दिया है। शासन से 3588 रसोईयों के मानदेय भुगतान के लिए एक करोड़ 57 लाख 26 हजार रुपये की ग्रांट मिली थी। इसमें अनुसूचित जाति एवं जनजाति को पांच माह व सामान्य और ओबीसी को तीन माह का मानदेय खाते में भेज दिया गया है।
जिले के 1516 परिषदीय विद्यालयों में 3588 रसोईयां तैनात हैं। पांच माह से मानदेय न मिलने से रसोईयां परेशान थीं। अप्रैल माह से उन्हें मानदेय नहीं मिला था। इसको लेकर कई रसोईयां बीआरसी व बीएसए कार्यालय में अपनी शिकायत भी दर्ज करा रहीं थीं। शासन ने उनकी समस्या को देखते हुए ग्रांट जारी कर दी। जिले को ग्रांट मिलने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने दिवाली से पहले सभी के खातों में मानदेय भेजे जाने के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार को जिले के 3588 रसोईयों के खातों में ग्रांट में भेजी गई है। 1500 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से रसोईयों के खातों में भुगतान किया गया है। इसमें अनुसूचित जाति जनजाति के 469 रसोईयों को पांच माह के हिसाब से 34 लाख 98 हजार रुपये, सामान्य व पिछड़े वर्ग के 3119 रसोईयों के खातों में तीन माह का मानदेय एक करोड़ 22 लाख 98 हजार रुपये खातों में भेजा गया है।
विज्ञापन
अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के 469 रसोईयों को पांच माह व सामान्य, पिछड़े वर्ग के 3119 रसोईयों को तीन माह का मानदेय मंगलवार को उनके खाते में भेज दिया गया है। ग्रांट कम मिलने के कारण पिछड़े वर्ग व सामान्य वर्ग के रसोईयों को तीन माह का ही मानदेय दिया गया है। -नमन पांडेय, जिला समन्वयक मिड-डे मील