फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Managers of three manufacturing units absent notice

गैर हाजिर तीन निर्माण इकाईयों के प्रबंधकों को नोटिस

Sat, 10 Jan 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sat, 10 Jan 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
Managers of three manufacturing units absent notice
कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम ने 50 लाख से ऊपर की निर्माणाधीन परियोजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक में अनुपस्थिति पर खफा डीएम ने तीन निर्माण कार्यदाई संस्थाओं के प्रबंधकों नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

    डीएम माला श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद में 50 लाख रुपये से ऊपर की, जो परियोजनाएं लंबित हैं, उन्हें निर्माण एजेंसियां माह के अंत पूरा कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं में धीमी प्रगति चिंता जताते हुए कार्य में तेजी लाए के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह परियोजना का समय-समय पर निरीक्षण करें तथा निर्माण कार्य को पूरी पारदर्शिता और गुणवत्तापरक करवाएं।

विज्ञापन

 
जिला अस्पताल की समीक्षा दौरान कर्मचारियों के अधूरे आवास, मैन गेट के न लगाए जाने पर नाराजगी जताई। डीएम ने कार्यदाई संस्था सीएंडडीएस को कार्य में तेजी लाए और सीएमओ को समय-समय पर निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में अनुपस्थित रहने से खफा डीएम ने परियोजना प्रबंधक सेतू निगम, परियोजना प्रबंधक समाज कल्याण निर्माण निगम तथा परियोजना प्रबंधक राजकीय निर्माण निगम को नोटिस जारी करते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ, पीडी, डीएसटीओ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेप।

एक्सईएन सिंचाई व राजकीय निर्माण निगम को नोटिस- औरैया। निर्माण कार्य बैठक के बाद डीएम माला श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद निधि के अंतर्गत मनरेगा योजना से कराए जा रहे परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की।


बैठक में कार्य की अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर डीएम ने अधिशासी अभियंता सिंचाई तथा राजकीय निर्माण निगम इटावा को नोटिस जारी कर जबाव तलब किए जाने की कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed