{"_id":"69b01983e00321fa1f0e9e85","slug":"man-who-posted-pms-ai-video-caught-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1450937-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पीएम का एआई वीडियो पोस्ट करने वाला पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पीएम का एआई वीडियो पोस्ट करने वाला पकड़ा
Tue, 10 Mar 2026 06:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 10 Mar 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बेला। प्रधानमंत्री (पीएम) का एआई जनरेटेड आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले आरोपी सुमित पाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के बाद आरोपी का शांतिभंग में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि मंगलवार को थाना पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी सुमित पाल (19) निवासी पुर्वा भवन (गैली) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एआई से जनरेट कर वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि आरोपी को एसडीएम कोर्ट से जेल भेज दिया गया है। (संवाद)