फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Man hangs himself after a dispute while under the influence of alcohol; dies.

Auraiya News: विवाद के बाद शराब के नशे में युवक ने फंदा लगाया, मौत

Wed, 30 Sep 2026 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Man hangs himself after a dispute while under the influence of alcohol; dies.
ककोर। दिबियापुर थानाक्षेत्र के गांव ऊमरसाना में बुधवार सुबह शराब की लत से परेशान 25 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव ऊमरसाना निवासी संजीव उर्फ मंगू शराब का आदी था। वह नशे के लिए आए दिन बुजुर्ग मां से रुपये छीनकर ले जाता था। करीब दो महीने पहले एक सड़क दुर्घटना में मंगू के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे और तब से बिस्तर पर हैं। परिवार के भरण-पोषण की पूरी जिम्मेदारी बुजुर्ग मां पर थी, जो गांव में घर-घर जाकर बुलावा देने का काम कर किसी तरह परिवार का गुजारा कर रही थीं। मंगू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक शादीशुदा बहन मंगलवार को अपने बीमार पिता का हाल-चाल लेने मायके आई थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात मंगू का किसी बात को लेकर अपनी बहन से विवाद हो गया था। बुधवार सुबह बहन अपने ससुराल के लिए रवाना हुई ही थी। रास्ते में उसे भाई की मौत की खबर मिली। बहन रास्ते से मायके लौट आई। अपराध निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed