{"_id":"613264dc8ebc3e494078a681","slug":"man-deadbody-recognised-auraiya-news-knp6499947113","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुचले मिले शव की शिनाख्त, परिजनों लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुचले मिले शव की शिनाख्त, परिजनों लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के नरोत्तमपुर के पास सड़क पर कुचले मिले युवक के शव की शुक्रवार को शिनाख्त हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
मंगलवार देर रात लगभग 12 बजे कोतवाली पुलिस को नरोत्तमपुर जाने वाली सड़क पर युवक का कुचला शव मिला था। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद युवक की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया था।
युवक के परिजनों ने शुक्रवार को लोगों से मिली जानकारी के बाद पुलिस से संपर्क किया। मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी वीरेंद्र सिंह भदौरिया ने उसकी पहचान पुत्र अभिषेक भदौरिया (21) के रूप में की। परिजनों ने पुलिस द्वारा जुटाए गए सीसीटीवी फुटेज भी देखे। पिता ने कोतवाली पुलिस को नामजद व्यक्ति के खिलाफ पुत्र की हत्या की तहरीर दी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। उसी आधार पर मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।