फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Make CBC machine available in the district hospital anyway: Divisional Commissioner

चाहे जैसे भी हो जिला अस्पताल में उपलब्ध कराएं सीबीसी मशीन : मंडलायुक्त

Tue, 29 Nov 2022 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Make CBC machine available in the district hospital anyway: Divisional Commissioner
औरैया। चिचौली स्थित 100 शैया युक्त जिला अस्पताल में कई सालों से ब्लड जांच से संबंधित कंप्लीट ब्लड काउंट ( सीबीसी) मशीन नहीं है। इस कारण मरीजों को 50 शैया जिला अस्पताल या प्राइवेट लैबों का सहारा लेना पड़ता है। इसकी जानकारी होने पर मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर ने डीएम व सीएमओ को अस्पताल में हर हाल में सीबीसी मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ककोर स्थित मुख्यालय में मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद कानपुर मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर चिचौली स्थित 100 शैया युक्त जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर डीएम पीसी श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव व सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव के साथ मंडलायुक्त ने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, जनरल वार्ड, ओटी, एक्सरे, अस्पताल की पैथोलॉजी व लैब का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

वार्ड में भर्ती मरीजों से अस्पताल में मिलने वाला खाना, दवाओं, डॉक्टरों व स्टाफ के रवैये की जानकारी की। बाहर के मेडिकल स्टोरों से दवा खरीदवाने पर आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की बात मरीजों से कही। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी व लैब में सीबीसी मशीन नहीं होने की जानकारी पर मंडलायुक्त हैरान हो गए, बोले कि मशीन बिना ब्लड जांच कैसे होती है। उनको बताया गया कि मरीजों को 50 शैया संयुक्त जिला अस्पताल व सीएचसी में जांच कराने को भेजते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए मंडलायुक्त ने सीएमओ से जानकारी की तो वह बोली कि इस संबंध में कारपोरेशन को लिखा गया है। मंडलायुक्त ने डीएम पीसी श्रीवास्तव व सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव को रेडक्रास सोसाइटी या चाहे जैसे भी अस्पताल में सीबीसी मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं, सीएमओ व सीएमएस ने अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के बारे में भी मंडलायुक्त को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed