{"_id":"6ac13b0d2693d53dbc07a12e","slug":"maintenance-work-carried-out-at-the-asaini-2-substation-towns-power-supply-disrupted-for-one-and-a-half-hours-auraiya-news-c-211-1-aur1024-152682-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: असैनी-दो उपकेंद्र पर चला अनुरक्षण, डेढ़ घंटे ठप रही नगर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: असैनी-दो उपकेंद्र पर चला अनुरक्षण, डेढ़ घंटे ठप रही नगर की बिजली
विज्ञापन
दिबियापुर। विद्युत निगम ने शनिवार को असैनी-दो स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर अनुरक्षण अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षा कारणों से नगर के कई मोहल्लों में करीब डेढ़ घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही।
अभियान के तहत उपकेंद्र के यार्ड में उगी झाड़ियों की साफ-सफाई की गई। विभागीय टीम ने ट्रांसफार्मर, ब्रेकर और अन्य विद्युत उपकरणों की जांच व मरम्मत की। उपकरणों की बारीकी से सफाई कर उन्हें दुरुस्त किया गया। जेई अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि यह कार्य अनुरक्षण माह के तहत किया जा रहा है। इसका उद्देश्य बरसात के बाद उपकरणों में आई खराबी को दूर करना है। साथ ही, सर्दियों से पहले विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित और मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि अनुरक्षण कार्य पूरा होने के बाद खराबी की संभावना कम होगी। इससे उपभोक्ताओं को निर्बाध और सुचारु विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।