{"_id":"256b7f3283d02e220d24105302308718","slug":"mahi-get-first-position-in-story-writting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहानी प्रतियोगिता में माही ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहानी प्रतियोगिता में माही ने मारी बाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sat, 21 Feb 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
कसबा स्थित एक्सिस पब्लिक स्कूल में कहानी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इसमें विद्यालय के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पीजी की छात्रा माही
ने बाजी मारी।
कहानी प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान बच्चाें ने तमाम शीर्षकों पर कहानी का लेखन किया। प्रतियोगिता में सुंदर लेखन के साथ ही रोचक कहानी लिखने पर पीजी की छात्रा माही ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अंशिका ने द्वितीय, सिद्धी व अक्षत ओमर ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता समापन पर विद्यालय प्रधानाचार्य दीपक दीक्षित ने बच्चों की हौसला आफजाई करते हुए कहा कि कहानी लिखने की कला हर व्यक्ति के अंदर नहीं होती।
इसके लिए बहुत ही मनन और गहन अध्ययन की जरूरत होती है। इस मौके पर विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य ने प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस मौके पर निशांत मिश्रा, अमित मिश्रा, अभिषेक, अनिरुद्ध, मीनाक्षी, भावना, निधि, रश्मी, आरजू, आशिया आदि मौजूद रहे।