{"_id":"60490b0e8ebc3ec39c36c649","slug":"mahashivratri-today-auraiya-news-knp616838979","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि आज : भगवान शिव की निकलेगी शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि आज : भगवान शिव की निकलेगी शोभायात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। महाशिवरात्रि आज है। इसके लिए बुधवार शाम तक मंदिरों में तैयारियां चलती रहीं। बीहड़ स्थित देवकली मंदिर के बाहर दुकानें सज गईं हैं। डीएम, एसपी ने मंदिर का जायजा लिया। आचार्य आशु जी महाराज ने बताया कि त्रयोदशी युक्त चतुर्दशी तिथि में महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। शिव और शक्ति के मिलन के पर्व पर कई खास योग बन रहे हैं। शिवयोग, सिद्धियोग में पड़ रही महाशिवरात्रि पर घनिष्ठा नक्षत्र का संयोग होगा। इससे पर्व की महत्ता बढ़ गई है।
चतुर्दशी तिथि 11 मार्च की दोपहर दो बजकर 39 मिनट से शुरू होगी और 12 मार्च की दोपहर तीन बजकर दो मिनट तक रहेगी।
महाशिवरात्रि पर देवकली मंदिर के बाहर मेले का आयोजन होगा। पुजारियों ने बताया कि भगवान शिव की आरती सुबह छह बजे होगी। पहली बार महाशिवरात्रि के मौके पर शहर के महाकालेश्वर देवकली चौराहे (खानपुर चौराहे) से भगवान शिव की विशाल शोभायात्रा निकलेगी। पचनंद स्थित शिव मंदिर पर भी मेले का आयोजन होगा।
ऐसे करें रुद्राभिषेक
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के रुद्राभिषेक का विधान है। मान्यता है कि धन संपत्ति में बढ़ोतरी के लिए गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करना चाहिए। इसके अलावा शहद और घी से भी रुद्राभिषेक करना फलदायी होता है। इससे आर्थिक परेशानी से मुक्ति मिलती है। दूध, दही से भी अभिषेक किया जा सकता है।
विज्ञापन
पिंडदान स्थल पर गंदा पानी भरा देख डीएम नाराज
देवकली मंदिर से पहले पिंडदान स्थल है। डीएम को पता चला कि वहां सीवर का गंदा पानी भर रहा है। इस पर वह अमले के साथ वहां पहुंचे और नाराजगी जताई। उन्होंने ईओ को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।