फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mahananda Express of the day arrived in the night, the passengers chilled by the cold

दिन की महानंदा एक्सप्रेस रात में पहुंची, ठंड से ठिठुरते रहे यात्री

Sun, 30 Jan 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Mahananda Express of the day arrived in the night, the passengers chilled by the cold
दिबियापुर (औरैया)। फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली महानंदा एक्सप्रेस की लेटलतीफी से यात्री परेशान हैं। शनिवार को ट्रेन दोपहर की बजाय रात में पहुंची। इस दौरान यात्री ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म पर ठंड में ठिठुरते रहे। शनिवार को डाउन महानंदा एक्सप्रेस (15484) दोपहर एक बजकर 11 मिनट की जगह 12 घंटे देरी से रात में एक बजकर 10 मिनट पर पहुंची। रवविार को ट्रेन साढ़े पांच घंटे देरी से शाम छह बजकर 50 मिनट पर पहुंचने की सूचना प्रसारित की जाती रही।
विज्ञापन

यही हाल अप महानंदा एक्सप्रेस (15483 ) का रहा। अप महानंदा एक्सप्रेस 29 जनवरी को दोपहर दो बजकर 24 मिनट के स्थान पर 12 घंटे देरी से रात लगभग ढाई बजे पहुंची। अप हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस दोपहर दो बजकर 40 मिनट की जगह 50 मिनट देरी से दोपहर तीन बजकर 30 मिनट पर पहुंची। रेल प्रशासन का कहना है कोहरे के चलते ट्रेनों के पहुंचने में विलंब हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed