फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mahakumbh: 56 buses painted in saffron color will go to Prayagraj

महाकुंभ : भगवा रंग में रंगी 56 बसें जाएंगी प्रयागराज

Sun, 12 Jan 2025 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Mahakumbh: 56 buses painted in saffron color will go to Prayagraj
औरैया। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में श्रद्धालुओं को लाने व ले जाने के लिए डिपो से 56 बसों का संचालन होगा। शासन से मिले निर्देशों के तहत सभी बसों को भगवा रंग में रंग दिया गया है। कमियों को दुरुस्त कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यात्रियों की संख्या को देखते हुए इनकी संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।
विज्ञापन

औरैया डिपो में मौजूद 70 बसों से विभिन्न मांर्गों पर संचालन होता है। 13 जनवरी से 45 दिनों के लिए प्रयागराज में शुरू होने वाले महाकुंभ को लेकर निगम के निर्देश पर 56 बसों को तैयार करा लिया है। शेष बसों से सभी मार्गों पर बसों का संचालन होगा। विभागीय अधिकारियों की माने तो यह 56 बसें प्रयागराज के लिए संचालित होंगी। इन 56 बसों में दो बसों को रविवार की सुबह प्रयागराज भेजा गया। शेष बसों को समयानुसार संचालित किया गया। इसके साथ ही रोजाना शाम के समय दो बसों को प्रयागराज के लिए भी संचालित की जाएंगी। यात्रियों की संख्या को देखते हुए प्रयागराज मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

कोट:::

कुंभमेला के लिए बसों के संचालक को लेकर रणनीति तैयार की गई है। शासन के निर्देश पर 56 बसों को तैयार करा दिया गया है। निर्देश मिलते ही प्रयागराज भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अपर्णा मीनाक्षी, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed