{"_id":"6981e1e365c820d7a408f3d0","slug":"made-girl-students-aware-about-health-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1415256-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
Tue, 03 Feb 2026 05:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 03 Feb 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। विकासखंड भाग्यनगर की गांव कोठीपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बालिकाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें माहवारी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर जोर दिया।
कार्यक्रम में मौजूद सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता पाल ने छात्राओं की झिझक दूर करते हुए कहा कि मासिक धर्म कोई बीमारी नहीं, बल्कि एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है। उन्होंने कहा माहवारी की शुरूआत इस बात का प्रमाण है कि आप पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने बालिकाओं को संक्रमण से बचने के लिए स्वच्छता और पैड के सही इस्तेमाल व निस्तारण के बारे में बताया।
प्रधान अमरेश पांडेय के सहयोग से विद्यालय में बालिकाओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। स्कूल परिसर में ही सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन और उपयोग किए गए पैड को नष्ट करने के लिए इंसीनरेटर लगाया गया है। साथ ही छात्राओं के लिए एक अलग कक्ष की व्यवस्था भी की गई है, जिससे उन्हें विद्यालय में किसी भी असहज स्थिति का सामना न करना पड़े। इस दौरान आशा कार्यकर्ता किरण कठेरिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।