फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Made 16 girl students of her school sit in the same room in the board exam

Auraiya News: बोर्ड परीक्षा में एक ही कक्ष में बैठा दी अपने स्कूल की 16 छात्राएं

Wed, 28 Feb 2024 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Made 16 girl students of her school sit in the same room in the board exam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एरवाकटरा। ब्लाॅक क्षेत्र के उमरैन स्थित पंडित गयादीन इंटर कॉलेज में मंगलवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल की गणित परीक्षा का जायजा लेने जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी यादव पहुंचे। यहां स्कूल की 16 छात्राओं को एक ही कक्ष में बैठाकर परीक्षा कराते हुए नजर आने पर केंद्र व्यवस्थापक व विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश चंद्र त्रिपाठी से नाराजगी जताई।
हिदायत देते हुए अगले दिन से होने वाली परीक्षा में अन्य विद्यालय से आए छात्रों के साथ स्कूल की 16 छात्राओं का सिटिंग प्लान मिक्स करने के निर्देश दिए। बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए मंगलवार को डीआईओएस ने ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों की खाक छानी। इस कड़ी में बिधूना होते हुए वह एरवाकटरा के उमरैन पहुंचे।
विज्ञापन

जहां पंडित गयादीन इंटर काॅलेज में एक कक्ष के बाद दूसरे व तीसरे सभी कमरों में जाकर जायजा लिया। अंतिम कक्ष संख्या-4 में पंडित गयादीन इंटर काॅलेज की ही एक मुश्त 16 छात्राएं मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक सतीश चंद्र त्रिपाठी से वजह पूछी। पता चला कि सिटिंग प्लान के तहत दूसरे स्कूलों की छात्राओं के साथ स्कूल की भी छात्राओं को बैठाया गया है। वहीं शेष बची 16 छात्राएं अतिरिक्त होने पर अलग कमरे में बैठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर डीआईओएस ने अन्य स्कूल के छात्रों के साथ स्कूल की 16 छात्राओं का सिटिंग प्लान अगली परीक्षा से शामिल करने के निर्देश दिए। वहीं नकल की संभावना को देखते हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज बैक करते हुए खंगाली। हालांकि नकल जैसी कोई स्थिति फुटेज में सामने नहीं आई। इस दौरान सीओ बिधूना अशोक कुमार, एसडीएम हरिश्चंद्र समेत स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे।

---------------------
बोले जिम्मेदार----
बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर पंडित गयादीन इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। हाईस्कूल में गणित विषय की सुबह पाली में परीक्षा थी। स्कूल की 16 छात्राएं एक मुश्त एक कमरे में बैठाया जाना पाया गया है। जिन्हें अगली परीक्षा से अन्य स्कूलों के छात्रों के साथ सिटिंग प्लान में मिक्स करने के लिए कहा गया है। कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई है। नकल जैसी कोई स्थिति नहीं पाई गई है।
-एसपी यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed