{"_id":"5e556ac18ebc3ef38a31fa84","slug":"madarsa-auraiya-news-knp546943817","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़े बंदोबस्त के बीच मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़े बंदोबस्त के बीच मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं जिले के दो केंद्रों पर मंगलवार से शुरू हुई। सुबह हाईस्कूल की पाली में 267 छात्र-छात्राओं में 50 अनुपस्थित रहे। नकल विहीन परीक्षाएं संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। इसके लिए दो सेक्टर मजिस्ट्रेट व एक सचलदस्ते ने केंद्रों में निरीक्षण किया।
पहली पाली में सुबह आठ से 11 बजे के बीच संपन्न हुई हाईस्कूल की परीक्षा में एरवाकटरा के हसन रसीद इंटर कालेज में 118 छात्रों में 99 ने परीक्षा दी। 19 छात्र अनुपस्थित रहे। अजीतमल क्षेत्र के एनएसडी ऊंचा में 148 में 118 उपस्थित रहे। यहां पर 31 छात्र अनुपस्थित रहे।
परीक्षा में नकल को लेकर कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सीसीटीवी से लगातार निगरानी की जा रही हैं। वहीं दो सेक्टर मजिस्ट्रेट व एक सचल दल परीक्षाओं की निगरानी कर रहा है। समाज कल्याण अधिकारी श्रीभगवान ने बताया कि 267 में 50 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षाओं को नकल विहीन बनाए जाने के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।