फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   maarpeet me kai ghayal

दो पक्षों के बीच दो बार मारपीट, दोनों पक्षों से पांच गंभीर घायल

Sun, 09 Feb 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
maarpeet me kai ghayal
बिधूना (औरैया)। घर के बाहर लकड़ी काट रहे एक युवक से गांव के कुछ लोगों ने मारपीट की, उसे बचाने आए उसके रिश्तेदार को भी पीट दिया। देखते-देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चली। एक पक्ष से दो युवक व दूसरे पक्ष से युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। दोनो पक्षों के घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। वहां भी दोनो पक्षों के बीच फिर से मारपीट होने लगी। मौके पर मौजूद पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनो पक्षों को काबू किया। डॉक्टरों ने दोनो पक्षों से एक-एक घायल को सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सुंदरपुर निवासी विनोद कुमार पुत्र नवाब सिंह शनिवार शाम अपने घर के बाहर कुल्हाड़ी से लकड़ी काट रहे थे। तभी गांव के ज्ञान सिंह व उनका पुत्र सुरजीत महिलाओं सहित विनोद के पास पहुंचे और गाली-गलौज कर सर में कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इससे विनोद मौके पर ही गिर गया। विनोद को घायल देख उसका रिश्तेदार रंजीत पुत्र राजाराम निवासी कसाह दिबियापुर पहुंचा। हमलावरो ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। इससे विनोद पक्ष के लोग भी आ गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दूसरे पक्ष से ज्ञान सिंह व उनका पुत्र सुरजीत व एक युवती खुशबू घायल हो गई। विनोद व रंजीत को परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। दूसरा पक्ष भी वहां कई लोगों के साथ पहुंच गया और इलाज करा रहे लोगों के साथ फिर मारपीट करने लगा। मौके पर मौजूद पुलिस ने मामले को शांत कराया। मारपीट करने वाले एक युवक को हिरासत में ले लिया है। वही डॉक्टरों ने विनोद व ज्ञान सिहं उर्फ भूरे को सैफई रेफर कर दिया है। कोतवाली प्रभारी राजदेव प्रजापति ने बताया कि दोनों पक्षो के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसमें दोनो पक्षों से पांच लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहां पर भी विवाद का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों से मारपीट की कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed