Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Maa Jwala Devi Temple illuminated by 2,100 lamps

Auraiya News: 2100 दीपों से जगमगाया मां ज्वाला देवी मंदिर

Sun, 08 Nov 2026 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Maa Jwala Devi Temple illuminated by 2,100 lamps
फोटो -03- मंदिर परिसर में दीप जलाते लोग। संवाद - फोटो : udhampur news
रुरुगंज। कस्बे के मां ज्वाला देवी मंदिर पर धनतेरस के अवसर पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में 2100 दीप जलाकर रोशनी की गई।
विज्ञापन

दीपों की जगमगाहट से पूरा मंदिर परिसर आलोकित हो उठा। श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। शाम होते ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। लोगों ने मां ज्वाला देवी के दर्शन कर विधि-विधान से दीप जलाए। दीपों की रोशनी और भक्तिमय वातावरण ने उत्सव की छटा बिखेर दी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में दीप जलाने को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने भी दीप जलाकर दीपोत्सव में सहभागिता की। उनके साथ इंजीनियर राहुल चौहान, अरविंद राजपूत, शिवम तिवारी, हरगोविंद सिंह, रिंकू तोमर सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed