फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   lots of complaints in front of nodal officer

नोडल अधिकारी के सामने शौचालय और आवास का ग्रामीणों ने रोया दुखड़ा

Mon, 06 Sep 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
lots of complaints in front of nodal officer
बीडीओ से आवासों की जानकारी लेते नोडल अधिकारी अनिल कुमार तृतीय। संवाद - फोटो : AURAIYA
सहायल (औरैया)। सरकार की योजनाओं और गांव के विकास की हकीकत जांचने के लिए नोडल अधिकारी सहार ब्लाक के पुरवा फकीरे पहुंचे। उनके सामने ग्रामीणों ने शौचालय, आवास और राशन न मिलने जैसी शिकायतों का ढेर लगा दिया। इस पर उन्होंने अधिकारियों की क्लास लगाई। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी अनिल कुमार तृतीय ने जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा के साथ सहार ब्लाक पुरवा फकीरे पहुंचकर सफाई, पेयजल, बिजली, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना की हकीकत देखी। लोगों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं। गांव के बाबी चौहान, मुन्नी देवी, प्रेमा देवी, रामदेवी, छुन्नी देवी आदि ने समस्याएं बताईं। समस्याओं का पुलिंदा देख नोडल अधिकारी का पारा हाई हो गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं में कहां पर गड़बड़ी हुई है, इसकी जांच कराई जाए। बीडीओ मुनीस कुमार से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद नोडल अधिकारी व जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्कूल में बरगद का पौधा लगाया। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार, उपखंड अधिकारी अनुराग पांडेय, पंचायत सचिव अनिल पाठक ग्राम प्रधान बंटी सेंगर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये समस्याएं बताईं
- महिलाओं ने बताया कि शौचालय की लिस्ट में नाम होने के बावजूद उन्हें इसका लाभ नहीं मिला। वह खुले में शौच जाने पर मजबूर हैं।
- गांव की राम देवी ने बताया कि सरकार की उज्ज्वला योजना का लाभ उन्हें नहीं मिला है। वह चूल्हे पर खाना बनाती हैं।
- छुन्नी देवी ने सरकारी दुकान पर यूनिट के हिसाब से राशन न मिलने की शिकायत की।
- कुछ लोगों ने एक साथ आवास न मिलने का दुखड़ा रोया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed