फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Lord Jagannath's Shobha Yatra took place with great fanfare in the city

Auraiya News: शहर में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ जी की शोभा यात्रा

Wed, 21 Jun 2023 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Lord Jagannath's Shobha Yatra took place with great fanfare in the city
औरैया। शहर में मंगलवार शाम भगवान जगन्नाथ जी की शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में शामिल होकर जयकारे लगाए। शहर में निकाली गई शोभा यात्रा का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह फूल वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन


एक विचित्र पहल सेवा समिति औरैया की महिला शाखा तुलसी सखी ग्रुप की ओर से भगवान जगन्नाथ जी की शोभा यात्रा निकाली गई। मंगलवार दोपहर शुरू हुई शोभा यात्रा शहीद पार्क रोड, सुभाष चौक, इटावा रोड, संजय गेट, गुरुहाई मुहाल, संकट मोचन मार्ग, लेडीज मार्केट, हलवाई खाना, सदर बाजार, तहसील चौराहा, दिबियापुर रोड होते हुए फूलमती मंदिर पहुंचने पर कमेटी द्वारा प्रसाद वितरण के साथ समाप्त हुई।
विज्ञापन

शोभा यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ जी की झांकी को रथ पर सजाकर शहर भर में भ्रमण कराया गया। इस दौरान वृंदावन के मशहूर कलाकारों द्वारा राधा-कृष्ण की झांकी तथा उनके मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर एक विचित्र पहल सेवा समिति के अलावा महिला शाखा तुलसी व सखी ग्रुप की महिलाओं के अलावा भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। इससे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने झंडी दिखाकर शोभा यात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article