{"_id":"d0fe993174c942cfdaa373d867417514","slug":"looking-at-work-rigging-raging-sp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम में धांधली देख भड़के एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम में धांधली देख भड़के एसपी
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Thu, 13 Aug 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली अजीतमल में सिपाहियों के लिए बन रही बैरकों एवं आवासों का पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में घटिया सामग्री एवं कार्य की धीमी प्रगति देख उनका पारा चढ़ गया। कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाली कार्यदायी संस्था पर पुलिस अधीक्षक ने एफआईआर दर्ज किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
गुरुवार को पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी यकायक अजीतमल कोतवाली पहुंचे। एसपी ने कोतवाली परिसर में बन रहे आरक्षियों की बैरकों तथा आवासों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में प्रयोग होने वाली घटिया बालू तथा मानक के अनुसार सीमेंट का मिश्रण न होने पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
एसपी ने कोतवाली प्रभारी अजय पाठक को बुलाकर कार्य की वीडियेाग्राफी करवाने तथा सामग्री सेंपल भरवाने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यदायी संस्था के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी रमेशचंद्र भारतीय, सीओ अजीतमल उदय प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी अजय पाठक आदि मौजूद रहे।