फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Look at the moon and ask for good fortune

Auraiya News: चांद का दीदार कर मांगा अखंड सौभाग्य

Wed, 01 Nov 2023 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Look at the moon and ask for good fortune
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। चंद्रमा निकलने से पहले सुहागिनों से लेकर घरों में मौजूद अन्य परिजनों की नजरें आसमान की ओर टिकी रहीं। पल-पल चंद्रमा के निकलने का इंतजार चला। आखिरकार चंद्रमा के नजर आने पर गली मोहल्लों में शोर हुआ। जिसके साथ ही सुहागिनें छतों पर ऊंचे स्थानों पर पहुंची। पूजा सामग्री, कलश, छलनी को व्यवस्थित किया गया। इसके बाद चंद्रमा को छलनी की ओट से सुहागिनों ने अर्घ दिया। पति का आशीर्वाद लेकर लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान बच्चों ने जमकर पटाखे चलाए। आसमान में काफी देर तक राकेट चलते रहे।
पूरे दिन सुहागिनों ने पति के दीर्घायु होने के लिए उपवास रखा। अन्न व जल को ग्रहण न करते हुए खुद को देर शाम पूजा-पाठ करने के लिए तैयार किया। शाम के समय घंटों सजने संवरने का दौर भी चला। नवविवाहिताओं को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन पति की कामना को लेकर उपवास काे सार्थक किया गया। सजधज कर महिलाओं ने चंद्रमा को अर्घ्य दिया। बुजुर्गों का आशीर्वाद भी लिया। सुहागिनों ने पति के हाथ से लोटे का जल ग्रहण करते हुए उपवास खत्म किया।
विज्ञापन

करवाचौथ को लेकर शहर से लेकर कस्बों व ग्रामीण क्षेत्र में उत्साह व उमंग का माहौल देखने को मिला। वहीं कई सुहागिनों के पति बाहर होने पर उन्होंने वीडियो कॉल व फोटो के माध्यम से छलनी से उन्हें देख अपना व्रत पूरा किया। पुलिस, फोर्स, सरकारी अमले से जुड़े कर्मचारियों व अधिकारियों ने इसी तरह करवाचौथ मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed