{"_id":"69668915544369102f0d225a","slug":"lohri-celebrated-with-enthusiasm-in-the-gurudwara-auraiya-news-c-211-1-aur1006-137790-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गुरुद्वारे में उत्साह से मनाई गई लोहड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गुरुद्वारे में उत्साह से मनाई गई लोहड़ी
विज्ञापन
फोटो-37-लोहड़ी जलाते सिख समुदाय के लोग। संवाद
औरैया। सिख समुदाय के लोगों ने मंगलवार को लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया। इस मौके पर शहर के मोहल्ला नरायनपुर स्थित गुरुद्वारे में लोहड़ी सजाई गई। सभी ने मिल-जुलकर गीत गाये और नृत्य किया। बाद में मूंगफली, रेवड़ी, पट्टी प्रसाद के रूप में वितरित की गई।
गुरुद्वारा कमेटी की ओर से महावीरगंज स्थित गुरुद्वारा में लोहड़ी का पर्व मनाया गया। सिख समुदाय के लोगों ने रोली, अबीर, गुलाल से लोहड़ी को सजाया। बाद में लोहड़ी जलाकर उसके फेरे लेकर पूजा-अर्चना की। लोहड़ी पर्व में मौजूद सभी लोगों ने एक दूसरे से गिले सिकवे मिटाकर कार्यक्रम का आनंद लिया।
इस मौके पर महिला, पुरुष एवं बच्चों ने सुंदर मुंदरिए हो, तेरा कौन विचारा हो... आदि गीत गाकर त्योहार मनाया। वहीं डीजे की धुन पर युवक व युवतियों ने जमकर थिरके। गुरुद्वारा में यह दौर देर रात तक जारी रहा। बाद इसके रेबड़ी, पट्टी व मूंगफली का सभी को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में सुरजीत सिंह, गुरुचरन सिंह, गुरुमीत सिंह, तेज सिंह समेत काफी संख्या में बच्चे व महिलाएं मौजूद रहीं।