{"_id":"576195b04f1c1b471e11b737","slug":"lohia-bus-collision-killed-elderly-moped-rider","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया बस की टक्कर से मोपेड सवार अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया बस की टक्कर से मोपेड सवार अधेड़ की मौत
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Wed, 15 Jun 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार से दुकान के लिए सामान खरीदकर मोपेड से घर लौट रहे अधेड़ की रोडवेज बस की टक्कर से मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बिधूना-रामगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कोतवाल ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया। पुलिस ने टक्कर मारने वाली रोड़वेज की लोहिया बस को अपने कब्जे में ले लिया है। इससे लगभग दो घंटे तक मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ी।
कसबे के बिधूना-रामगढ़ मार्ग पर ग्राम रावतपुर निवासी दिनेश तिवारी (52) पुत्र राजीव कुमार किराना स्टोर की दुकान किए हुए है। बुधवार को दोपहर वह दुकान का सामान लेने मोपेड से बिधूना बाजार गए हुए थे। वापस अपने ग्राम रावतपुर लौटते समय रावतपुर मोड के पास दिबियापुर की तरफ से आ रही लोहिया बस ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे मोपेड सवार की दिनेश तिवारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने बिधूना-रामगढ मार्ग को जाम कर दिया।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा कर जाम खुलवाया। वहीं लोहिया बस को अपने कब्जे में ले लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक का पुत्र दिल्ली में नौकरी करता है और कुछ दिन पहले की उसकी पत्नी किसी बीमारी का आपरेशन करवाने गई हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह हेलमेट नहीं लगाए था।