फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   lockdown

बंदी के चलते सड़कों पर छाया रहा सन्नाटा, पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

Mon, 27 Jul 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
lockdown
औरैया। प्रदेश सरकार के निर्देश पर शनिवार-रविवार को की गई बंदी को लेकर रविवार को शहर के सभी प्रमुख बाजार बंद रहे। इससे सड़कों पर दूर-दूर तक सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि इस बीच सुबह से ही पुलिस ने सभी चौराहों पर सघन वाहन व मास्क चेकिंग अभियान चलाया। जिससे नियमों की अनदेखी करने वालों पर पुलिस ने जुर्माना की कार्रवाई की।
विज्ञापन

शहर में रविवार को बंदी के दिन जेसीज चौराहा, ब्लॉक गेट, संजय गेट तथा सुभाष चौक, तहसील चौराहा, होमगंज बाजार, हाईवे रोड जालौन चौराहा, खानपुर चौराहा व इंडियन ऑयल तिराहा पर पुलिस बल सुबह से ही सक्रिय हो गया।
विज्ञापन

इसके चलते दो पहिया, चार पहिया व बिना मास्क लगाकर निकलने वालों की सघन चेकिंग की गई। जिसमें नियमों की अनेदखी करने पर चालान करने व जुर्माना वसूले जाने की कार्रवाई की गई। वर्तमान में शहर में कोरोना मरीजों की बढ़ रही संख्या के चलते अधिकांश गली-मोहल्ले सील कर दिए गए। वहीं बाजारों के बंद रहने से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। 55 घंटे की इस बंदी को देखते हुए लोग अपने-अपने घरों में कैद होकर रहने को मजबूर दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed