{"_id":"6a7b73c9dfc419424403c7a7","slug":"loader-coming-from-the-wrong-direction-rams-into-e-rickshaw-woman-dies-auraiya-news-c-211-1-aur1009-149683-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गलत दिशा से आए लोडर ने ई-रिक्शा में टक्कर मारी, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गलत दिशा से आए लोडर ने ई-रिक्शा में टक्कर मारी, महिला की मौत
Wed, 12 Aug 2026 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
औरैया। गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि ई-रिक्शा में सवार अन्य सवारियां मामूली घायल हो गईं। महिला देवकली मंदिर में दर्शन करने के बाद वापस लौट रही थी।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुरा करमपुर की गुड्डी देवी (50) पत्नी राजेश संखवार अपनी बहन रामश्री के साथ गांव खानपुर स्थित प्रसिद्ध देवकली मंदिर में दर्शन करने गई थीं। दर्शन के बाद दोनों बहनें ई-रिक्शे से वापस घर लौट रही थीं। ई-रिक्शा जैसे ही जालौन रोड पर पहुंचा, सामने से गलत दिशा में आ रहे लोडर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।
इसके बाद ई-रिक्शा में किनारे बैठी गुड्डी देवी उछलकर सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि अन्य सवारियों को मामूली चोट आई। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। मृतका के पति राजेश, जो पेशे से मजदूर हैं, का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद भाग रहे लोडर और उसके चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि लोडर को पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।