फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   LLB student riding a bike killed in collision with a loader

Auraiya News: लोडर की टक्कर से बाइक सवार एलएलबी छात्र की मौत

Wed, 30 Sep 2026 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
LLB student riding a bike killed in collision with a loader
फफूंद। अछल्दा मार्ग पर बुधवार दोपहर गांव टीकमपुर के पास तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एलएलबी छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी दिबियापुर पहुंचाया, जहां डॉक्टर जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भूरेपुर निवासी राघवेंद्र उर्फ छून्नू शर्मा (22) जीएस लॉ कॉलेज में एलएलबी का छात्र था। बुधवार दोपहर वह कॉलेज से पढ़ाई खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। अछल्दा मार्ग पर गांव टीकमपुर के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित लोडर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राघवेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल छात्र को दिबियापुर सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। राघवेंद्र दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था। मौत से परिजन में चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद चालक लोडर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने लोडर को कब्जे में लिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed