फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Live tableaux in Durga pandals decorated for Navratri festival fascinate the mind

Auraiya News: नवरात्र महोत्सव के लिए सजे दुर्गा पंडालों में सजीव झांकियों ने मोहा मन

Wed, 18 Oct 2023 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Live tableaux in Durga pandals decorated for Navratri festival fascinate the mind
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। शारदीय नवरात्र में दिबियापुर नगर में सजे मां दुर्गा के पंडालों में भक्तिपूर्ण आयोजनों में आस्थावानों की भीड़ उमड़ रही है। मां दुर्गा के कई पंडालों में सजीव झांकियों ने मन मोह लिया।

मंगलवार शाम राजकीय बालिका इंटर काॅलेज के पास सजे मां दुर्गा के पंडाल में भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता समेत भाजपा के पदाधिकारियों ने माता की आरती की। कमलेश अवस्थी, अशोक अवस्थी, राजेश अग्निहोत्री, दिनेश तिवारी, अन्नू शुक्ला, उमेश प्रकाश पोरवाल, अंकित नायक, मोनू दुबे, देवेंद्र पोरवाल, बृजेंद्र शुक्ला, धर्मेंद्र गुप्ता, पारस नाथ दुबे, नितिन यादव, संदीप यादव, राजा सविता, भानु दुबे, लालजी दुबे, संतोष मिश्रा, सत्येंद्र शुक्ला, रितिक यादव आदि रहे।
विज्ञापन

फफूंद चौराहे के पास सहकारी संघ परिसर में सजाए गए मां दुर्गा के भव्य पंडाल में सजीव झांकियों का आयोजन हुआ। यहां बाबा खाटू श्याम की सजीव झांकी में सजा बच्चा आकर्षण का केंद्र रहा। इसके बाद राधा कृष्ण, कृष्ण सुदामा की सजीव झांकियों ने मन मोह लिया। गेल गांव स्थित श्री सर्वेश्वर मंदिर में चल रहे नवरात्र महोत्सव में सजीव झांकियों ने मन मोह लिया। विशालकाय हनुमान जी की सजीव झांकी ने मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article