{"_id":"689096372fb8ed490604a384","slug":"list-of-181-dilapidated-school-buildings-prepared-res-will-conduct-survey-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1213740-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 181 जर्जर स्कूल भवनों की लिस्ट तैयार, आरईएस करेगा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 181 जर्जर स्कूल भवनों की लिस्ट तैयार, आरईएस करेगा सर्वे
Mon, 04 Aug 2025 04:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 04 Aug 2025 04:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। परिषदीय स्कूलों के जर्जर भवनों का जल्द ही कायाकल्प होगा। डीएम की पहल पर बेसिक शिक्षा विभाग ने जनपद में 181 जर्जर स्कूलों की सूची तैयार की है। इसके जरिए भवनों का सर्वेक्षण होगा।
आरईएस (ग्रामीण अभियंत्रण विभाग) को सर्वे की जिम्मेदारी मिली है। सर्वे के बाद विभाग इनका एस्टीमेट तैयार करेगा। इसके बाद में विकास विभाग इन स्कूलों की खामियों को दूर करेगा।
अमर उजाला ने जनपद के परिषदीय स्कूलों की जर्जर बिल्डिंगों को लेकर पिछले दिनों अभियान चलाया। खतरे के बीच चल रहीं नौनिहालों की कक्षाएं को प्रमुखता से उठाया। मामले का डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने संज्ञान लिया। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग ने भी स्कूलों से जर्जर भवनों की समस्या मांगी। बेसिक ने इन स्कूलों को सूचीबद्ध किया है।
विज्ञापन
जिले के 181 स्कूल इस सूची में शामिल किए गए हैं। यहां पर भवनों में जरूरत के अनुसार काम होने हैं। ज्यादा जर्जर हालत होने की स्थिति में भवन को कंडम घोषित करते हुए तोड़ा जाएगा। नए भवन बनाए जाएंगे। वहीं मरम्मत के लायक भवनों को ठीक किया जाएगा।
आरईएस को इसे लेकर सर्वे का काम सौंपा गया है। सर्वे के आधार पर एस्टीमेट बनने के बाद विकास विभाग को काम सौंपा जाएगा। ग्राम पंचायत स्तर से मनरेगा व क्षेत्र पंचायत स्तर से इन स्कूलों को दुरुस्त कराया जाएगा।
जिले के 181 स्कूलों की बिल्डिंगों में खामियां होने की बात सामने आई है। इन्हें सूचीबद्ध किया गया है। डीएम के आदेश पर इन स्कूलों का सर्वे आरईएस से कराया जा रहा है। वहीं एस्टीमेट बनने के बाद यह काम विकास विभाग से कराए जाएंगे।-संजीव कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी