फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Lineman died due to electric shock, family members surrounded the police station

Auraiya News: करंट से लाइनमैन की मौत, परिजनों ने घेरा थाना

Thu, 17 Apr 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 17 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Lineman died due to electric shock, family members surrounded the police station
अयाना थाना में रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अयाना थाना में रोते-बिलखते परिजन।
औरैयाअयाना। दासपुर में 13 अप्रैल को संविदा लाइनमैन पोल पर चढ़कर फॉल्ट दुरुस्त कर रहा था। लाइन में करंट आने से वह गंभीर रूप से झुलस कर नीचे गिर गया था।
विज्ञापन

मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसे लेकर देर रात परिजनों ने अयाना थाने का घेराव किया और शव रखकर अवर अभियंता पर कार्रवाई की मांग की।
मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद परिजन शव को घर ले गए। वहीं, बुधवार सुबह चड्ढा टॉकीज के पास शव रखकर मुआवजे के लिए दोबारा हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस व विद्युत निगम के अधिकारियों ने मुआवजे का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने लाइनमैन का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

औरैया कोतवाली के पन्हर निवासी सुरजीत कुमार (35) आनेपुर विद्युत उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन थे। 13 अप्रैल को वह अयाना थाने के दासपुर में हाईटेंशन लाइन में आए फॉल्ट को दुरुस्त करने के लिए पोल पर चढ़े थे। तभी बिजली सप्लाई शुरू हो जाने से उनको करंट लग गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस कर पोल से नीचे गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पास मौजूद लोगों ने उनको अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए सैफई रेफर कर दिया। सैफई में उपचार के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई।
अनहोनी पर पत्नी सुमन, बेटा आदित्य और बेटी दीक्षा रोने लगी। रात करीब 11 बजे परिजन शव लेकर अयाना थाने पहुंचे और जेई पर कार्रवाई की मांग कर हंगामा करने लगे। मृतक की पत्नी सुमन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पति को करंट लगने के बाद उसने मदद के लिए जेई व एसडीओ से गुहार लगाई थी, लेकिन उसे डांटकर भगा दिया गया। आरोप लगाया कि जेई राजेश कुमार की लापरवाही से उसके पति की मौत हुई है।
थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने मामले में तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर गुस्साए परिजन को शांत करवाया। इसके बाद परिजन शव को घर ले गए। बुधवार सुबह परिजनों ने औरैया के विद्युत निगम के कार्यालय के पास शव रख मुआवजे की मांग कर हंगामा शुरू कर दिया।
मौके पर पहुंचे सीओ सदर अशोक सिंह, कोतवाल ललितेश त्रिपाठी, अजीतमल कोतवाल राजकुमार सिंह ने परिजनों को शांत आश्वासन देकर शांत करवाया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शेरगढ़ स्थित यमुना नदी घाट पर लाइनमैन का अंतिम संस्कार किया गया।

बिजली विभाग अधीक्षण अभियंता बृजमोहन ने बताया कि लाइनमैन को उपचार के दौरान 5000 रुपये की मदद की गई थी। मौत होने पर अंतिम संस्कार के लिए 25 हजार रुपये की सहायता दी गई है। बीमा के 10 लाख रुपये परिजन को 60 दिन के अंदर दिलवा दिए जाएंगे। साथ ही परिवार के एक सदस्य को संविदा में नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed