फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Lineman accuses JE of bribery

औरैयाः लाइनमैन ने जेई पर लगाया रिश्वत का आरोप

Sat, 07 Mar 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Lineman accuses JE of bribery
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव पुर्वा रहट निवासी व बिजली विभाग में कार्यरत संविदा लाइनमैन ने अपने ही घर में बिजली कनेक्शन लगवाने के लिए जेई पर दस हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। जिसमें उसने यह भी बताया कि रुपये न देने पर जेई ने उसके खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

हालांकि उधर जेई का आरोप है कि संविदा लाइनमैन होने के बावजूद भी उक्त व्यक्ति द्वारा चोरी करके बिजली का उपभोग करते पकड़े जाने पर वह उनके ऊपर इस तरह का आरोप लगा रहा है। इस मामले में संविदा बिजली कर्मी ने इस प्रकरण की रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुर्वा रहट निवासी व बिजली विभाग में संविदा लाइन मैन गोविंद सिंह पुत्र फूल सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपने क्षेत्र के जेई आमोद आनंद पर घर के लिए तीन किलोवॉट का कनेक्शन कराने के नाम पर दस हजार रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। साथ ही रुपये न देने पर गाली-गलौज कर झगड़ने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर में पीड़ित संविदा लाइनमैन ने बताया कि उसने अपने घर में तीन किलोवॉट का बिजली कनेक्शन कराया था। इसके लिए उसने जेई (अवर अभियंता) आमोद आनंद को आठ हजार रुपये कनेक्शन के वास्ते दिए थे। जिसमें उसके घर पर कनेक्शन भी कर दिया गया। इसका मैसेज भी उसके मोबाइल पर आ गया।
पीड़ित लाइनमैन ने बताया कि उसने उक्त कनेक्शन को लेकर जेई से कई बार कागजात मांगे। आरोप लगाया कि जेई ने उक्त कागज देने के एवज में उससे 10 हजार रुपये की और मांग की। बताया कि 5 मार्च को जेई आमोद आनंद व एसएसओ (सब स्टेशन आफीसर) लला तिवारी उसके घर पर आए और 10 हजार रुपये की मांग करने लगे।
इस पर जब उसने उक्त धनराशि देने से मना किया तो वह गालियां देने लगे तथा झगड़ा पर आमादा हो गए। पीड़ित ने पुलिस से जेई व एसएसओ के खिलाफ जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में जेई आमोद आनंद ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने चेकिंग के दौरान संविदा लाइनमैन के घर पर चोरी करके बिजली का उपभोग करते पकड़ा। जिस पर उन्होंने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। इस बात को लेकर उक्त लाइनमैन उनके ऊपर फर्जी आरोप लगा रहा है। उन्होंने किसी भी प्रकार के रुपये मांगे जाने के आरोप को गलत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed