{"_id":"65babc62bfe887ee8a04b7d7","slug":"life-is-getting-affected-due-to-excessive-use-of-social-media-auraiya-news-c-211-1-aur1001-108099-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सोशल मीडिया के अत्यधिक प्रयोग से जीवन हो रहा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सोशल मीडिया के अत्यधिक प्रयोग से जीवन हो रहा प्रभावित
Thu, 01 Feb 2024 03:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 01 Feb 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
औरैया। सहार विकास खंड के गांव मधवापुर स्थित अंग्रेजी माध्यम के उच्च प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य ने मां शारदे के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर पास हुए छात्र-छात्राओं को परीक्षा फल भी वितरित किए गए
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कहीं न कहीं बच्चों की प्रतिभा को उभारने के लिए मील का पत्थर साबित होगी। परिषदीय स्कूलों में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों में बच्चों के सार्थक प्रयास सामने आ रहे हैं। मधवापुर में छात्राओं की ओर से दी गई प्रस्तुति ने शिक्षकों से लेकर अभिभावकों का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान पास आउट होने वाले 300 छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम बांटे गए। पेड़-पौधों से प्रकृति के होने वाले श्रृंगार के बारे में भी चित्रों के माध्यम से बच्चों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। प्रस्तुति देने वाली छात्राओं में कक्षा सात की तान्या, हुस्ना, सानिया, कुसुमलता व कक्षा छह की रिया व प्रिया समेत कक्षा आठ की रंजना, उपासना व अंशिका शामिल रहीं। जिन्हें शिक्षकों की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक सुरेश प्रजापति, सुनील दत्त राजपूत, मान सिंह, कमलेश कुमार, योगेंद्र कुमार, सोनू मिश्रा, अमीन खां, राजाराम निषाद समेत काफी संख्या में अभिभावक शामिल रहे।