{"_id":"5ebacc448ebc3e90687189f1","slug":"life-is-back-on-track-when-hotspot-is-over-auraiya-news-knp5598004127","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मोहल्लों से बंदिशें हटीं तो पटरी पर लौट पड़ी जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मोहल्लों से बंदिशें हटीं तो पटरी पर लौट पड़ी जिंदगी
विज्ञापन
फोटो12एयूआरपी 15- कसबा खानपुर को जाने वाले मार्ग से बाहर निकलते लोग
- फोटो : AURAIYA
खानपुर कस्बा, दयालपुर मोहल्ला व तहसील वाली मस्जिद के क्षेत्र को हॉटस्पॉट से राहत देकर ग्रीन जोन में शामिल कर लिया गया है।
इसी के साथ तीन इलाकों में 47 दिन से घरों में कैद लोग मंगलवार को सुबह बिना रोक-टोक बाहर निकले। एक-दूसरे का हालचाल पूछा। बाजारों में जी भरकर खरीदारी की।
बंदिशें हटने पर पटरी पर जिंदगी लौटी तो लोग बेहद खुश नजर आए। हालांकि हॉटस्पॉट से ग्रीन जोन में शामिल हुए तीनों मोहल्लों के लोगों को अभी लॉकडाउन का पालन करना पड़ेगा, पर 24 घंटे खाकी का पहरे से निजात मिलने से लोग सुकून महसूस कर रहे हैं।
हॉटस्पॉट घोषित तीनों इलाकों के ग्रीन जोन में शामिल होते ही तकरीबन 14327 की आबादी ने मंगलवार को सुबह राहत महसूस की। उनके अंदर कोरोना का छिपा डर भी काफी हद तक कम दिखा। मालूम हो कि औरैया जिला अभी भी ऑरेंज जोन में है।
विज्ञापन
कस्बा खानपुर निवासी रहे ट्रैवल्स का काम करने वाले योगेश चंद्र कहते हैं कि कस्बे के पहले रेडजोन और बाद में हॉटस्पॉट बनाए जाने से उन लोगों के सामने बहुत बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई थी।
खाने-पीने के सामान की भी समस्या हो गई थी। घरों से बाहर निकलने और छतों पर जाने तक की मनाही थी। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को झेलनी पड़ी। अब जाकर राहत मिली है।
दयालपुर मोहल्ले के किराना व्यापारी दुर्गेश गुप्ता का कहना है कि 11 अप्रैल को मोहल्ले को हॉटस्पॉट घोषित होने के बाद आवाजाही पर भी बंदिश लगा दीं गईं थी। ऐसा लगा जैसे सब कुछ खत्म हो गया हो।
अब जाकर कुछ राहत मिली है। हालांकि अभी भी पूरी छूट नहीं है, लेकिन हॉटस्पॉट बनाए जाने से कोरोना को लेकर मन में जो डर बैठा रहा, उससे काफी हद तक अब निजात है।
---------
सुभाष चौक पर भी मंगलवार को सुबह खूब चहलपहल दिखी। सभी दुकानों व खाने-पीने की रेहड़ी लगाने वालों पर लगाए गए प्रतिबंध के चलते सुबह शाम सैर सपाटे पर निकलने वालों के सामने खाने-पीने की समस्या खड़ी हो गई थी।
आज सुभाष चौक पर मट्ठा-ब्रेड की दुकान खुली देख ग्राहकों की भीड़ लग गई। लोगों ने मट्ठा ब्रेड का खूब आनंद लिया। हालांकि थोड़ी देर बाद पहुंचे पुलिस कर्मियों ने रेहड़ी पर मट्ठा-ब्रेड बेचने की अनुमति न होने की बात कहकर रेहड़ी वाले को वहां से चलता कर दिया।
----